गाजियाबाद में कोहरे का रेड अलर्ट, अभी और सताएगी सर्दी

ठंड से कांप रहा एनसीआर :  गाजियाबाद में कोहरे का रेड अलर्ट, अभी और सताएगी सर्दी

गाजियाबाद में कोहरे का रेड अलर्ट, अभी और सताएगी सर्दी

Tricity Today | Ghaziabad News

Ghaziabad News : मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरा और गहरा होने के संकेत मिल रहे हैं। कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को कोहरे और शीतलहर से बचने की सलाह दी गई है। जरूरत होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

यह है पूरा मामला
कड़कड़ाती ठंड से लोगों का जीवन दूभर हो रहा है। गुरुवार को गाजियाबाद जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। गाजियाबाद में बुधवार का दिन बेहद ठंडा रहा। पूरा दिन धुंध छाई रही। रात के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। रात में कोहरे और शीतलहर ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। पूरे दिन शीतलहर और ठंड से लोग कांपते रहे। लोगों को सर्दी से दिन में भी किसी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है। दिनभर लोग अलाव जलाकर ठंड को दूर करते नजर आए।

ठंड से अभी राहत के आसार नहीं
ठंड के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम देखी जा रही है। शीतलहर अभी एक सप्ताह तक ऐसे ही चलते रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है। ठंड से शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शीतलहर अभी एक सप्ताह और जारी रहेगी, यानी अभी ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। एक तरफ जहां तापमान कम हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ, हवा की सेहत खराब हो रही है। जिले का औसत एक्यूआई 270 पर पहुंच गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.