लव मैरिज के डेढ़ साल बाद पत्नी को ओयो होटल में बुलाया, फिर दिया दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम 

गाजियाबाद में सनसनीखेज मामला : लव मैरिज के डेढ़ साल बाद पत्नी को ओयो होटल में बुलाया, फिर दिया दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम 

लव मैरिज के डेढ़ साल बाद पत्नी को ओयो होटल में बुलाया, फिर दिया दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम 

Tricity Today | सनसनीखेज मामला

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। डेढ़ साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाले पति ने सोमवार को अपनी पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्या की। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए पहले से ही योजना बना रखी थी। पति ने अपनी पत्नी की हत्या ओयो रूम में की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज
मृतिका की बहन सानिया पंचाल ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका पंचाल की शादी करीब डेढ़ साल पहले अर्जुन से हुई थी। अर्जुन और उसकी बहन प्रियंका पंचाल की शादी लव मैरिज थी। शादी करने से पहले दोनों नौकरी करते थे और उसी दौरान मुलाकात होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

एक साल की बच्ची भी है
पुलिस को जांच में पता चला है कि शादी करने के बाद प्रियंका और अर्जुन की नौकरी छूट गई थी, लेकिन नौकरी छूटने के बाद प्रियंका ने फिर से नौकरी करने के लिए सोचा और नौकरी की। अर्जुन और प्रियंका की शादी को डेढ़ साल हो गए हैं और दोनों के एक साल की बच्ची भी है। 

नौकरी छुटने के बाद हुआ विवाद
प्रियंका की बहन सानिया ने बताया कि नौकरी छूट जाने के बाद उसकी बहन प्रियंका ने तो दोबारा नौकरी करना शुरू कर दिया, लेकिन अर्जुन ने दोबारा नौकरी करना शुरू नहीं किया। अर्जुन उसकी बहन से दहेज की मांग कर रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करता था। जिसके चलते उसकी बहन प्रियंका और उसका जीजा अर्जुन अलग-अलग रहने लगे थे। 

ओयो होटल में दिया वारदात को अंजाम
सीओ गाजियाबाद अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि अर्जुन 2 दिनों पहले से गाजियाबाद के खोड़ा में स्थित ओयो होटल में कमरा नंबर 107 में रह रहा था। आज सोमवार को उसने अपनी पत्नी प्रियंका पंचाल को होटल में बुलाया। प्रियंका पंचाल आज अपने घर से नौकरी के लिए निकली, लेकिन वह नौकरी के लिए नहीं गई बल्कि अपने पति अर्जुन के पास होटल में मिलने के लिए आ गई। होटल में प्रियंका पंचाल की उसके पति ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और प्रियंका पंचाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में मृतिका का प्रियंका पंचाल की बहन ने अपने जीजा अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.