50 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- सबको करना चाहिए यह नेक काम

Ghaziabad : 50 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- सबको करना चाहिए यह नेक काम

50 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- सबको करना चाहिए यह नेक काम

Tricity Today | ब्लड डोनेशन कैंप

Ghaziabad News : राकेश मार्ग गांधी आइडियल स्कूल में रविवार को एक दिवसीय ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन डॉक्टर हीरा लाल शर्मा और उदित मोहन गर्ग (जिला अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश) ने संयुक्त रूप से किया। ब्लड डोनेशन के लिए रिमझिम बारिश में भी ब्लड डोनेट करने के लिए महादानी पहुंचे। ब्लड डोनेशन कैंप में शहर विधायक व स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने ब्लड डोनेट करने आए सभी लोगों का उत्साह वर्धन किया और डोनेटर को सर्टिफिकेट व इनाम देकर पुरस्कृत किया। ब्लड डोनेशन कैंप में 50 यूनिट ब्लड कलेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

डॉक्टर हीरा लाल शर्मा और उदित मोहन गर्ग ने संयुक्त रूप से ब्लड डोनेट करने आए रक्तदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान कर हम किसी को नई जिंदगी देते हैं। महत्वपूर्ण बात है कि रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। सिर्फ वही व्यक्ति रक्तदान कर सकता है कि जो पूरी तरह स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा वह व्यक्ति स्वस्थ होता है तो रक्तदान करके सराहना का पात्र बनता है, जबकि जांच रिपोर्ट में किसी बीमारी की पुष्टि होती है तो ज्यादा बीमार होने से पहले ही इलाज का अवसर मिलता है।

इस मौके पर सिद्धार्थ गुप्ता, अनुज मित्तल, राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले, संजीव शर्मा, अरुण वाहिल, एचएन जहां, धीरज गुप्ता, संजीव गुप्ता, विजय चौहान, आलोक पराशर, रजत गुप्ता, संदीप मित्तल, राकेश स्वामी, तेन सिंह कसाना, योगेश कसाना, नीरज गोयल, श्रीकांत पाल, अशोक शर्मा आदि सभी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.