शहर में गहराया पेयजल का संकट, पानी को तरसे लोग

गाजियाबाद के लोग निर्जला दीपावली मानाने पर विवश : शहर में गहराया पेयजल का संकट, पानी को तरसे लोग

शहर में गहराया पेयजल का संकट, पानी को तरसे लोग

Google Photo | Symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद की अधिकांश कॉलोनियों में रहने वाले लोग इस बार निर्जला दीपावली मनाने पर विवश हैं। त्योहार से पहले गंग नहर की सफाई का कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों के घरों में गंगाजल की सप्लाई नहीं हो रही है। त्योहार पर पानी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में रास्ते में लोग हाथों में बाल्टी लिए दिख जाएंगे। बता दें कि गाजियाबाद की दो दर्जन कॉलोनियों में केवल एक समय ही पानी की सप्लाई संभव हो पा रही है।

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गंग नहर बंद होने से दीपावली पर पानी की किल्लत गहरा गई है। नगर निगम केवल सुबह 45 मिनट जलापूर्ति का दावा किया है। सफाई के लिए हर वर्ष त्योहारों पर गंग नहर को बंद कर दिया जाता है। इस बार भी गंग नहर को 24 अक्टूबर को बंद किया गया था। इसके बाद प्रताप विहार ट्रीटमेंट प्लांट में गंगाजल आना बंद हो गया। इस प्लांट से ही इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, डेल्टा कॉलोनी में गंगाजल आपूर्ति होती है। इंदिरापुरम के न्याय खंड, ज्ञान खंड, वैभव खंड आदि क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा है।

इन इलाकों में भी पानी का संकट
वसुंधरा के स्वरूप सिंघल का कहना है कि आज धनतेरस पर सुबह शाम को पेयजल आपूर्ति होनी चाहिए। शालीमार गार्डन राजेंद्र नगर भोपुरा, लाजपत नगर, करहेड़ा, शहीद नगर, अर्थला, वैशाली और मोहननगर में पानी की किल्लत की शिकायत लोगों द्वारा नगर निगम को दी जा रही है। नगर निगम जोनल प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि उनका प्रयास है कि लोगों को पर्याप्त पेयजल मिलता रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.