विनय त्यागी की हत्या करने वाले को पुलिस ने किया ढेर, जानिए क्यों हुआ था मर्डर

गाजियाबाद में दिन निकलते ही एनकाउंटर : विनय त्यागी की हत्या करने वाले को पुलिस ने किया ढेर, जानिए क्यों हुआ था मर्डर

 विनय त्यागी की हत्या करने वाले को पुलिस ने किया ढेर, जानिए क्यों हुआ था मर्डर

Tricity Today | पीड़ित विनय त्यागी और एनकाउंटर में ढेर अक्की

Ghaziabad News : टाटा स्टील के वरिष्ठ बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या के बाद गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार 10 मई 2024 को सुबह बदमाश अक्की उर्फ दक्ष को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि दक्ष ने ही 3 मई 2024 की रात शालीमार गार्डन इलाके में विनय त्यागी की लूट के बाद हत्या की थी। घटना की जानकारी देते हुए ट्रांस हिंडन डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 10 मई की सुबह थाना साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस और दो बाइक सवार संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और बदमाश अक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अक्की की मौत हो गई।

दिल्ली का रहने वाला था अक्की
पुलिस ने अक्की के पास से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार भी बरामद किया। अक्की दिल्ली के सीलमपुर का निवासी था और 3 मई को टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान अक्की का एक साथी भी मौजूद था, लेकिन वह मौके से भाग गया।  

कैसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि विनय त्यागी की हत्या 3 मई की शाम को उनके ऑफिस से घर लौटते समय लूट के बाद की गई थी। वे दिल्ली में टाटा स्टील में कार्यरत थे और मेट्रो से आते-जाते थे। उनका ट्रांसफर कोलकाता से दिल्ली हाल ही में हुआ था और वे रोजाना रात 10 बजे घर लौटते थे। इस संगीन अपराध की जांच जारी है और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह हृदयविदारक घटना उच्च पदस्थ अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है।

शुक्रवार की शाम कर दी गई थी विनय त्यागी की हत्या
आपको बता दें कि शुक्रवार शाम टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे, उसी दौरान उन पर हमला किया गया था। मृतक विनय त्यागी दिल्ली में टाटा स्टील में कार्यरत थे, वे मेट्रो से आते जाते थे। करीब एक महीने पहले ही उनका ट्रांसफर कोलकाता से दिल्ली हुआ था। वह रोजाना रात 10 बजे घर लौटते थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.