नगर निगम की अपील पर जमा हुए शहर के जनप्रतिनिधि

गाजियाबाद में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बनाया खास : नगर निगम की अपील पर जमा हुए शहर के जनप्रतिनिधि

 नगर निगम की अपील पर जमा हुए शहर के जनप्रतिनिधि

Tricity Today | गाजियाबाद में प्रधानमंत्री के जन्मदिन

Ghaziabad News : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में शहर में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल सहित लगभग 650 वॉलिंटियर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस गाजियाबाद को भी बुलाया गया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश के नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। सुबह 7 बजे सभी निगम अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी कार्यक्रम की महापौर सुनीता दयाल ने अध्यक्षता की। विधायक अतुल गर्ग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके द्वारा प्लग रन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई गई। तिरंगे गुब्बारे को हवा में छोड़कर कार्यक्रम शुरू किया एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया।

रिपुदमन भी हुए शामिल
रिपुदमन बेवली प्लाग रन एंबेसडर ऑफ़ इंडिया, पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया रामवीर तंवर द्वारा स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जनसमूह के साथ हिंडन नदी तट की सफाई की गई और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। हिंडन नदी के तट पर महापौर, नगर आयुक्त, अन्य अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने सफाई अभियान चलाया। कचरा उठाकर थैली में डाला तथा उसके बाद कूड़ा गाड़ी में डाला गया। इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहा है। यह सराहनीय है। शहर विधायक अतुल गर्ग द्वारा इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम में जनसमूह को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही जनसहयोग से शहर की स्वच्छता और सुंदरता को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया।
इस प्रकार का संदेश देकर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति मोटिवेट किया गया।

निगम प्रत्येक वार्ड में चलाएगा स्वच्छता अभियान
हिंडन नदी तट पर सफाई अभियान के तहत नगर आयुक्त द्वारा अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव तथा अन्य अधिकारियों को शहर के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पार्षदों तथा अन्य गणमान्य लोगों की ओर से प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिससे न केवल सफाई को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति एक अच्छा संदेश भी जाएगा। इस दौरान हिंडन नदी के तट पर सफाई की गई। शहर के गणमान्य तथा निगम अधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर समस्त जोनल प्रभारी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.