अवैध हुक्का बार पर गिरी पुलिस की गाज, कई लोग गिरफ्तार

गाजियाबाद : अवैध हुक्का बार पर गिरी पुलिस की गाज, कई लोग गिरफ्तार

अवैध हुक्का बार पर गिरी पुलिस की गाज, कई लोग गिरफ्तार

google image | Symbolic image

Ghaziabad : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने से चंद कदम दूर वसुंधरा सेक्टर 10 मैं अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर हुक्का बार मैं से कई लोगों को गिरफ्तार किया है। यह बार बिना किसी नाम के चल रहा था। इससे आसपास के रहने वाले लोग भी परेशान थे। इस बारे में स्थानीय लोगों के कई बार शिकायत करने के बाद अब कार्रवाई की गई है। 

सोशल मीडिया पर बताई जाती थी पार्टी की तारीख 
आसपास के लोगों ने बताया कि हुक्का बार का संचालक पार्टी कराने के नाम पर युवाओं को बुलाता था। पार्टी की तारीख सोशल मीडिया द्वारा बताई जाती थी। कई बार युवाओं द्वारा फोन पर भी हुक्का बार खुलने और बंद होने का समय पूछा जाता था। हुक्का बार की वजह से आसपास के लोगों को भी अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने करीब 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने हुक्का बार में से तमाकू, हुक्का, पाइप आदि सामान बरामद किया है। 

कई बार की जा चुकी थी शिकायत 
उन्होंने बताया कि आसपास के निवासी हुक्का बार में पार्टी करने आए युवाओं की गाड़ियों से भी परेशान हैं। वह अपनी गाड़ियां कही भी खड़ी कर देते हैं। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष के कार्यालय में भी शिकायत की गई थी। इस मामले में आला अधिकारियों के निर्देश पर इंदिरापुरम पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी है। 

पकड़े गए लोगों से की जा रही है पूछताछ 
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल पुंडीर ने बताया कि शिकायत के बाद हुक्का बार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.