मुसाफिरों की सहूलियत के लिए तय किए गए रूट

गाजियाबाद से नोएडा के बीच ई-बसें चलाने की तैयारी : मुसाफिरों की सहूलियत के लिए तय किए गए रूट

मुसाफिरों की सहूलियत के लिए तय किए गए रूट

Google Image | Symbloic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद के आसपास के क्षेत्रों को बेहतर कनेक्ट करने के लिए 150 ई-बसों को उतारा जाएगा। इसके लिए 38 वैकल्पिक रूटों का भी चयन किया गया है। गाजियाबाद से दादरी के बीच बसों का संचालन शुरू किया जा चुका है। इस रूट पर 10 बसों का संचालन शनिवार से शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ गाजियाबाद से नोएडा और आसपास के क्षेत्र को भी जोड़ा जाएगा।

क्या है पूरी योजना
 
गाजियाबाद से नोएडा के लिए ई-बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यालय की तरफ से गाजियाबाद को 150 बसें दी जानी है। जिनका संचालन गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में यातायात की सुविधा को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। गाजियाबाद और नोएडा की सीमा लगे होने की वजह से हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। गाजियाबाद से दादरी, सूरजपुर, नोएडा सेक्टर 37 के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। अकबरपुर, बहरामपुर चार्जिंग स्टेशन से इन बसों का संचालन नोएडा के लिए किया जाएगा। 

अब तक किया गया है 38 वैकल्पिक रूट का चयन 
बता दें कि गाजियाबाद में अभी दो चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। नंदग्राम, चिकंबरपुर में भी एक चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। ई-बस डिपो प्रभारी ज्योति सक्सेना ने बताया कि बसों के लिए वैकल्पिक रूट का चयन किया जा रहा है। अभी तक 38 वैकल्पिक रूट का चयन किया गया है। हालांकि अभी इन सभी रूटों पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। मुख्यालय से रूट परिवर्तन का आदेश आ सकता है। गाजियाबाद को मिलने वाली 150 ई-बसों के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा जा चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.