किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों को राहुल ने दिल्ली और हरीश रावत ने गाजियाबाद में याद किया

श्रद्धांजलि : किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों को राहुल ने दिल्ली और हरीश रावत ने गाजियाबाद में याद किया

किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों को राहुल ने दिल्ली और हरीश रावत ने गाजियाबाद में याद किया

Google Image | राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले आंदोलनकारी किसानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। दूसरी ओर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार की सुबह गाजियाबाद पहुंचे और किसानों को याद किया। उनकी तस्वीरों पर मालाएं चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, “किसानों का संघर्ष और बलिदान अवश्य रंग लाएगा। किसान भाइयों-बहनों को नमन और श्रद्धांजलि।” उन्होंने किसान संघर्ष समिति के अखिल भारतीय मोर्चा की ओर से तैयार एक पोस्टर भी पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है, “किसान आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले किसानों को श्रद्धांजलि।” इसके साथ ही शहीद हुए उन्होंने किसानों की फोटो भी पोस्ट किए हैं।

दूसरी ओर रविवार की सुबह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गाजियाबाद में दिल्ली गेट बॉर्डर पहुंचे। किसानों से मुलाकात की। इसके बाद वहां चल रही श्रद्धांजलि सभा में किसानों के चित्र पर माल्यार्पण किया। हरीश रावत ने कहा, "केंद्र सरकार हठधर्मिता का परिचय दे रही है। लोकतंत्र में सरकार का काम आम जनमानस के लिए कानून बनाना है। अगर जनमानस को वह कानून पसंद नहीं आ रहा है तो सरकार को उसे तुरंत वापस ले लेना चाहिए। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में भी कई बार बड़े-बड़े कानून सरकार होने वापस लिए हैं। हमारा देश एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है। जिसमें जनता का आदेश सर्वोपरि है। जनादेश से ही प्रधानमंत्री बनते हैं और जनादेश ही सरकारों को खत्म कर देता है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.