राकेश टिकैत ने लिखा- बैरिकेड्स की जिम्मेदार मोदी सरकार, रास्ता खोलने के सवाल पर सरकार को आड़े हाथों लिया

किसान आंदोलन : राकेश टिकैत ने लिखा- बैरिकेड्स की जिम्मेदार मोदी सरकार, रास्ता खोलने के सवाल पर सरकार को आड़े हाथों लिया

राकेश टिकैत ने लिखा- बैरिकेड्स की जिम्मेदार मोदी सरकार, रास्ता खोलने के सवाल पर सरकार को आड़े हाथों लिया

Tricity Today | राकेश टिकैत ने लिखा- बैरिकेड्स की जिम्मेदार मोदी सरकार

Ghaziabad News : कृषि कानून विरोधियों के चेकपोस्ट, तंबू, लंगर और मंच की वजह से शुक्रवार को भी यूपी गेट से दिल्ली जाने वाले सभी रास्ते बंद रहे। प्रदर्शनकारी अपने बनाए चेकपोस्टों पर तैनात रहे। बिना उनकी अनुमति के कोई भी आगे नहीं जा सका। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दोपहर करीब एक बजे पुलिस के बैरिकेड पर सरकार के खिलाफ नारे लिखे। 

"बैरिकेड की जिम्मेदार मोदी सरकार, मोदी सरकार रास्ता खोलो"
राकेश टिकैत शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली पुलिस के बैरिकेड्स के पास पहुंचे। "बैरिकेड की जिम्मेदार मोदी सरकार, मोदी सरकार रास्ता खोलो" इन नारों से लिखे कई पोस्टर भी प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए। राकेश टिकैत ने रास्ता खोलने के सवाल पर सरकार को आड़े हाथों लिया। 

"रास्ता खोलना हमारे हाथ में है क्या : राकेश टिकैत
उन्होंने कहा, "रास्ता खोलना हमारे हाथ में है क्या? हमने रास्ता खोल दिया है। हमारी तरफ से कोई रास्ता बंद ही नहीं है। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर 2020 से प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का राष्ट्रीय राजमार्ग-9, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, सर्विस रोड की दिल्ली जाने वाली लेन और फ्लाईओवर के नीचे कब्जा है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अभय खंड अंडरपास, खोड़ा और फ्लाईओवर के नीचे अपने तीन चेकपोस्ट बना रखे हैं। इन पर प्रदर्शनकारी तैनात रहते हैं। वह अपने पास वाकी-टाकी रखते हैं। यहां आने वालों की पहचान पत्र आदि जांच करके आगे जाने देते हैं। 

उन्होंने रास्ता नहीं रोका : राकेश टिकैत
बृहस्पतिवार को राकेश टिकैत ने एक तंबू की कुछ बल्लियों और पर्दों को खोलकर दावा किया था कि उन्होंने रास्ता नहीं रोक रखा है। रास्ता दिल्ली पुलिस ने रोका है मगर हकीकत बिल्कुल इसके उल्टा है। आलम यह है कि दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। बिना उनकी अनुमति के कोई आवाजाही कर ही नहीं सकता है। शुक्रवार को भी ऐसा ही रहा। प्रदर्शनकारी अपने चेकपोस्ट पर खड़े रहे। उनकी अनुमति के बाद ही किसी को भी अंदर प्रवेश मिला। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदर्शन स्थल पर असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोकने के लिए जांच-पड़ताल की जाती है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.