RAPIDX का दूसरा कोच सिर्फ महिलाओं के लिए होगा, बच्चों के डाइपर बदलने और इन सुविधाओं से होगा लैस

Rapid Rail : RAPIDX का दूसरा कोच सिर्फ महिलाओं के लिए होगा, बच्चों के डाइपर बदलने और इन सुविधाओं से होगा लैस

RAPIDX का दूसरा कोच सिर्फ महिलाओं के लिए होगा, बच्चों के डाइपर बदलने और इन सुविधाओं से होगा लैस

Google Image | Rapid Rail

Ghaziabad/Meerut News : दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली प्रत्येक रैपिड रेल में दूसरा कोच केवल महिलाओं के लिए होगा। महिलाओं के इस कोच में महिलाओं से संबंधित हर सुविधा उपलब्ध होगी। यहां तक बच्चों के डाइपर बदलने की व्यवस्था रैपिड रेल के महिलाओं के कोच में होगी। यह फैसला रैपिड रेल को बनाने वाली एनसीआरटीसी कंपनी ने लिया है। फिलहाल पहले चरण में दुहाई डिपो से लेकर साहिबाबाद स्टेशन तक रैपिड रेल चलाई जाएगी।

एक साथ 72 महिलाएं बैठ सकती हैं
एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि यह फैसला महिलाओं की सुविधाओं के लिए लिया गया है। प्रत्येक रैपिड रेल के दूसरे कोच में केवल महिलाएं बैठ सकती हैं। इसमें डायपर चेंजिंग समेत काफी महिलाओं से सम्बंधित सुविधाएं होंगी। प्रत्येक रैपिडएक्स ट्रेन में एक ट्रेन अटेंडेंट भी नियुक्त होगा, जो यात्रियों की परेशानियों का ख्याल रखेगा। उन्होंने बताया कि इस कोच में एक साथ 72 महिलाएं बैठ सकती हैं। इसके अलावा बाकि कोच में 10 अतिरिक्त सीटें आरक्षित की गई हैं।

एनसीआर के 100 किलोमीटर में बिछेगी RAPIDX की पटरी
रैपिड रेल को एनसीआर में RAPIDX के नाम से जाना जाएगा। इसकी घोषणा  एनसीआरटीसी के कुछ समय पहले की थी। अगले कुछ ही दिनों में देश की पहली हाई स्पीड रैपिड रेल दौड़ना शुरू कर देगी। इसके साथ लोग रैपिड रेल में सफर का आनंद लेने लगेंगे, लेकिन यह तो बस शुरुआत है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के बाद एनसीआर में कई और शहरों तक रैपिड रेल ले जाने की सरकार तैयारी कर रही है। बहुत जल्दी इन दूसरे प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली से 100 किलोमीटर के दायरे में चारों ओर रैपिड रेल का जाल फैल जाएगा।

बहुत जल्द 17 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगी रैपिड रेल
जून 23 से पहले फेज में साहिबाबाद से दुहाई के बीच रैपिड रेल चलेगी। इसको लेकर काम हो गया है और अब पीएम मोदी की हरी झंडी का इंतजार है। इसको लेकर एनसीआरटीसी ने पीएमओ को चिट्ठी लिखी है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी से उद्घाटन के लिए समय मांगा है। पहले चरण में करीब 17 किलोमीटर में स्टेशन हैं।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.