गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी, कई राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया

G-20 summit 2023 : गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी, कई राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया

गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी, कई राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया

Tricity Today | वीके सिंह ने की अमेरिकी राष्ट्रपति किया स्वागत

Ghaziabad News : भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 9 से 10 सितंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में कई विदेशी मेहमान भारत आए हैं। उनके स्वागत की जिम्मेदारी गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह ने निभाई। जनरल वीके सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रपति सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

जो बाइडेन का स्वागत
जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का भारत आगमन पर केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद के सांसद जरनल वीके सिंह ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसी के साथ इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष अब्देल फतह का भी केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

तुर्किए के राष्ट्रपति का स्वागत
अतिथि देवो भव: की अवधारणा के साथ भारत में तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान का भी स्वागत एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया। इसी के साथ चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग का भी स्वागत वीके सिंह ने गर्मजोशी से किया। जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में पहली बार हो रहा है। इस दौरान भारत की धरती पर उतरने वाले सभी विदेशी मेहमानों का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक संगीत एवं नृत्य कला का प्रदर्शन किया गया। भारत की धरती पर उतरने वाले सभी विदेशी मेहमान भारत की कला संस्कृति को देखकर अभिभूत हो गए।      

सीएम योगी भी जी-20 में हुए शामिल  
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली के प्रगति मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। बता दें कि लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा योगी आदित्यनाथ हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह सीधे एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली स्थित भारत मंडपम पहुंचे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.