रालोद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा पहुंची गाजियाबाद : रालोद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Tricity Today | चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा

Ghaziabad News : लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने यात्रा निकाली। चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा के दौरान अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। इस दौरान पार्टी नीति और विचारधारा के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा और 55 विधानसभा में निकाली जा रही यात्रा युवाओं को साधने के लिए निकाली जा रही है। रालोद के खेल प्रकोष्ठ की तरफ से यात्रा निकाली जा रही है।

यह है पूरा मामला
लोकसभा चुनाव में अब 100 दिन से भी कम समय रह गया है। इस दौरान सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दल बल दिखाने में लगी हुई है। सहारनपुर से 10 दिसंबर से शुरू हुई राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह वह प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर के द्वारा निकाली गई चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा गाजियाबाद पहुंच गई है। गाजियाबाद पहुंचने पर रालोद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत कियाि।

यात्रा का स्वागत करने वालों में चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी. प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ चौधरी तेजपाल सिंह. जिला अध्यक्ष अमित त्यागी, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, युवा अध्यक्ष जयदीप सिंह भूपेंद्र बॉबी, कपिल चौधरी, रविंदर चौहान, प्रदीप मुखिया, विशाल चौधरी, सत्येंद्र तोमर, राम भरोसे लाल मौर्य आदि मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि यह यात्रा 11 लोकसभा 55 विधानसभा से होकर आई है। और पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.