सपाईयों ने भाजपाइयों पर जिला पंचायत सदस्य को बंधक बनाने लगाया आरोप, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

गाजियाबाद : सपाईयों ने भाजपाइयों पर जिला पंचायत सदस्य को बंधक बनाने लगाया आरोप, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

सपाईयों ने भाजपाइयों पर जिला पंचायत सदस्य को बंधक बनाने लगाया आरोप, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Tricity Today | सपाईयों ने भाजपाइयों पर जिला पंचायत सदस्य को बंधक बनाने लगाया आरोप

भाजपा पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन प्रत्याशी नसीम बेगम चौधरी की प्रस्ताव रजनी खटीक को कंट्री इन होटल में बंधक बनाने का सपाईयों ने आरोप लगाया लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए आज नामांकन किए जाने का पहला और आखिरी दिन है। इस बीच सपा ने सपा-रालोद गठबंधन की ओर से घोषित जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नसीम बेगम चौधरी की प्रस्तावक रजनी खटीक को कंट्री इन होटल में बंधक बनाने का आरोप लगाया है। 

सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी को चुनाव में जिताने के लिए भाजपा द्वारा सपा-रालोद प्रत्याशी को नामांकन करने से रोका जा रहा है। आरोप है कि इस तरह से भाजपा की मंशा निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने की है। सपाईयों का आरोप है कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष नहीं कराकर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। विरोधस्वरूप सपाई होटल कंट्री इन के बाहर धरने पर बैठ गए। 

प्रशासन का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच करवाई जा रही है। प्रत्याशी को नामांकन में किसी तरह की परेशानी न आए, यह सुनिश्चित किया जाएगा। धरने पर विधायक असलम चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज पंडित, हिमांशु पाराशर व मनमोहन गामा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि जिले में जिला पंचायत सदस्य की 14 सीट हैं। 

इनमें से पांच सीट बसपा के पास, दो सीट भाजपा के पास, तीन-तीन सीट सपा और रालोद के पास हैं। एक सीट निर्दलीय के खाते में है। सपा-रालोद ने मिलकर बसपा से निष्कासित धौलाना विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि भाजपा ने ममता त्यागी को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.