गाजियाबाद में यात्रियों की जान हलक में अटकी, कबाड़ी बना कारण

नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में चूक : गाजियाबाद में यात्रियों की जान हलक में अटकी, कबाड़ी बना कारण

 गाजियाबाद में यात्रियों की जान हलक में अटकी, कबाड़ी बना कारण

Google Image | नमो भारत ट्रेन

Ghaziabad News : नमो भारत ट्रेन की इतनी तैयारियों के बाद भी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। कल यानि सोमवार की सुबह 20 मिनट तक नमो भारत ट्रेन एक कबाड़ी के चलते 20 मिनट तक ट्रैक पर रुकी रही। घटना के समय ट्रेन गाजियाबाद की तरफ से आ रही थी। जिसके कारण उस रूट के सभी यात्रियों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद पुलिस को ट्रेन के चालक ने तुरंत इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

यात्रियों को लगा अब गई जान
नमो भारत ट्रेन गुलधर स्टेशन से गाजियाबाद की तरफ आ रही थी। उस समय ट्रैक पर एक शख्स था, जिसे चालक ने देखा और फिर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। जिसके कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। इस चलते सभी यात्रियों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद चालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दिल्ली मेट्रो रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी कबाड़ चुनने का करता है काम
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम अरविंद कुमार बताया है। उसने बताया कि वह बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है और यहां कबाड़ चुनने का काम करता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.