एनसीआर में नशे का कारोबार करने वाली शब्बो गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा

गाजियाबाद : एनसीआर में नशे का कारोबार करने वाली शब्बो गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा

एनसीआर में नशे का कारोबार करने वाली शब्बो गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा

Tricity Today | Symbolic Photo

Ghaziabad News : एनीसआर क्षेत्र में गांजा की पुडिया तस्करी करने वाली दो महिला तस्कर को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला क्षेत्र में गांजे की पुडिया बनाकर 100 से लेकर 200 रूपए में तस्करी कर रही थी। पुलिस ने महिला तस्करों के पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।

विजयनगर थाना प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि एसआई अरूण कुमार की टीम ने शनिवार सुबह चेकिंग के दौरान टी प्वाइंट आर्मी ग्राउंड से गांजे की तस्करी कर रही पायल पत्नी आकाश उर्फ अक्कू निवासी लाल क्वार्टर विजयनगर और शब्बो पत्नी गुड्डू उर्फ सोनू निवासी माधोपुरा विजयनगर को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं शातिर किस्म की है। जो क्षेत्र में पिछले काफी समय से गांजा तस्करी कर रही थी। यह काफी समय से गांजे की पुडिया बनाकर तस्करी कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए गांजे की पुडिया को अपने कपड़ो में छिपाकर रखा हुआ था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.