टॉफी के लिए लड़ गए दो भाई, बड़े ने जन्मदिन पर लगा ली फांसी

गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना : टॉफी के लिए लड़ गए दो भाई, बड़े ने जन्मदिन पर लगा ली फांसी

टॉफी के लिए लड़ गए दो भाई, बड़े ने जन्मदिन पर लगा ली फांसी

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad : एक किशोर ने महज टॉफियों के विवाद से आहत होकर फांसी लगा ली। किशोर 11वीं का छात्र था। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार 25 नवंबर को बड़े बेटे का जन्मदिन था। इस पर परिवार की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया गया था। सब कुछ ठीक रहा लेकिन दोनों भाइयों में टॉफी को लेकर विवाद हो गया था। इस छोटी सी बात को बड़े बेटे ने दिल से लगा लिया और फंदे से लटकर जान दे दी। वहीं पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया।

टॉफियों को लेकर विवाद
बलिया निवासी एक फैक्टरी कर्मी गजरौला में सहकारी समिति के पीछे रहता है। उनके दो बेटे थे। एक बेटा 11वीं का छात्र था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था, जिसे धूमधाम से मनाया गया। रात में बेटे के जन्मदिन की दावत खाने के बाद उसके पिता ड्यूटी पर चले गए। डीजे बंद होने पर 11वीं के छात्र का छोटे भाई से टॉफियों को लेकर विवाद हो गया। छोटा भाई और मां नीचे सो गए, जबकि 11वीं का छात्र ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया, जहां उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव फंदे पर झूलते देख परिजन में खलबली मच गई। उन्होंने आनन फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना ही तिगरी गंगा तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस का बया
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जन्मदिन पर छोटे भाई से तकरार के चलते मौत को गले लगाने वाला 11वीं का छात्र पढ़ाई लिखाई में होशियार था। कॉलेज के छात्रों से अच्छी दोस्ती थी। जन्मदिन पर वह कॉलेज गया तो उसने साथियों को टॉफियां बांटी थीं। टॉफियों की संख्या को लेकर उसका घर में छोटे भाई से विवाद हो गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.