विधानसभा चुनाव से पहले सपा नेता की गुंडागर्दी, जन्मदिन पर की हर्ष फायरिंग, गाजियाबाद पुलिस तलाश में जुटी

VIDEO : विधानसभा चुनाव से पहले सपा नेता की गुंडागर्दी, जन्मदिन पर की हर्ष फायरिंग, गाजियाबाद पुलिस तलाश में जुटी

विधानसभा चुनाव से पहले सपा नेता की गुंडागर्दी, जन्मदिन पर की हर्ष फायरिंग, गाजियाबाद पुलिस तलाश में जुटी

Tricity Today | जन्मदिन पर की हर्ष फायरिंग

Ghaziabad News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग फायरिंग कर रहे हैं। फायरिंग करते हुए लोग गाली का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग समाजवादी पार्टी या राष्ट्रीय लोकदल के नेता हैं। वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है। गाजियाबाद पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यूपी विधानसभा चुनाव होने से पहले ही समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन हो गया है। इसके बाद इन पार्टियों के नेताओं की गुंडागर्दी सामने आने लगी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी या राष्ट्रीय लोकदल की किसी एक नेता का जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर यह नेता हर्ष फायरिंग कर रहे है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह लोग किस तरीके से गुंडागर्दी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।
 
पुलिस तलाश में जुटी
गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि इस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा फायरिंग कहते हुए व्यक्ति के साथ जो लोग खड़े हैं, उनकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। वीडियो सही पाने पर इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस वीडियो में सभी लोगों को पहचानने में लगी हुई है। जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दूल्हे का भी वीडियो वायरल
आपको बता दें कि बीते दिनों भी गाजियाबाद में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के दौरान फायरिंग कर रहे हैं। इस मामले में कवि नगर थाने में आरोपी दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूल्हे की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस अब प्रिंस और उसकी दुल्हन की तलाश कर रही है। इस मामले में गाजियाबाद में स्थित सूर्य फार्म हाउस के संचालक ने पुलिस को शिकायत दी। दूल्हे और दुल्हन की वीडियो 9 दिसंबर की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.