गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में चल रहा इलाज 

बर्तन में पैर लगने पर किशोरी को छत से फेंका: गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में चल रहा इलाज 

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में चल रहा इलाज 

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद में एक बेहद क्रूर मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने एक किशोरी को छोटी सी बात के लिए छत से नीचे फेंक दिया। फिलहाल अस्पताल में किशोरी का उपचार चल रहा है। किशोरी के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सेन विहार कॉलोनी में रहने वाली रेनू नामक महिला ने संतरेश (14 वर्ष) को छत से फेंक दिया। छोटी सी बात पर हुई कहासुनी के बाद यह मामला सामने आया है। दरअसल, रेनू का परिवार और संतरेश का परिवार सेन विहार में किराये पर रहता हैं। बुधवार शाम के समय संतरेश छत पर पौधों को पानी देने के लिए जा रही थी, तभी खाना खा रही रेनू के बर्तन में किशोरी संतरेश का पैर टकरा गया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और रेनू ने संतरेश को छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने पर किशोरी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गाजियाबाद के जिला अस्पताल एमएमजी में भर्ती कराया गया है। जहां किशोरी की हालत स्थिर बनी हुई है। इस घटना की शिकायत किशोरी के भाई ने पुलिस में की है।

पुलिस का दावा
एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.