होटल कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद : होटल कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

होटल कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

टोनिका सिटी कोतवाली क्षेत्र में होटल कर्मचारी का शव पंखे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस का कहना है कि तहकीकात जारी है। मूलरूप से बागपत का रहने वाला 23 वर्षीय इमरान पुत्र रियाजुद्दीन यहां पुस्ता चौकी क्षेत्र में स्थित पाल होटल में कर्मचारी था। वह पाल होटल के पिछले हिस्से में बने कमरे में तीन अन्य होटल कर्मचारियों के साथ रहता था। शनिवार की सुबह तीनों कर्मचारी तो होटल में काम करने के लिए चले गए, जबकि इमरान कमरे पर अकेला रह गया। थोड़ी देर बाद देखा गया कि इमरान पंखे के सहारे रस्सी से फंदे पर झूल रहा है। इससे सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में मौके पर होटल के स्टाफ के अलावा अन्य लोगों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.