Google Image | जिम जा रहे युवक के सीने में मारी गोली
Gaziabad : गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह जिम जा रहे युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने सीने में गोली मार दि। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच कर रही है।
जिम के लिए जा रहा था सोनू
संगम विहार कॉलोनी में सोनू वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह सोनू घर से जिम के लिए निकला था। तभी बाइक सवार दो बदमाश सोनू के पास आकर रुके। आरोपियों में सोनू पर तमंचा से फायरिंग कर दि। गोली सोनू के सीने में लगी। जिसके बाद सोनू वहीं गिर गया।
पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया
आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस कर रही सीसीटीवी कैमरे की जांच
लोनी बॉर्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। परिजनों की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।