जीडीए ने इस कॉलोनी के लिए खोल दिए खजाने, सड़क सौंदर्यीकरण सहित बुनियादी चीजों पर खर्च

Ghaziabad News : जीडीए ने इस कॉलोनी के लिए खोल दिए खजाने, सड़क सौंदर्यीकरण सहित बुनियादी चीजों पर खर्च

जीडीए ने इस कॉलोनी के लिए खोल दिए खजाने, सड़क सौंदर्यीकरण सहित बुनियादी चीजों पर खर्च

Tricity Today | symbolic Image

Ghaziabad  News : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा विकसित की गई कालोनी में अब पैसा खर्च किया जा रहा है। दरअसल जीडीए द्वारा विकसित कॉलोनियों में लोगों द्वारा प्लॉट की खरीद तो की गई लेकिन इसके बाद इसे बनाने में लोगों द्वारा कोई खास रुचि नहीं दिखाई गई। यही कारण है कि जीडीए के द्वारा विकसित की गई प्रॉपर्टी में लोगों द्वारा पैसा निवेश किया गया, लेकिन आवंटियों द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी से कॉलोनी में विकास नहीं हो पा रहा है। यही जीडीए के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है।

सड़कों पर किया जा रहा खर्च
मधुबन बापूधाम कॉलोनी को जीडीए आदर्श कॉलोनी बनने की कोशिश में लगा है। जीडीए द्वारा कॉलोनी में अब मुख्य सड़कों को चमकाने पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही कॉलोनी में रहने वाले लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। मधुबन बापूधाम कॉलोनी के लिए जीडीए ने अपने खजाने के ताले खोल दिए हैं। कॉलोनी में जीडीए द्वारा मुख्य सड़कों को बनाने और उसके सौंदर्यीकरण में खर्च किया जा रहा है। साथ ही मधुबन बापूधाम कॉलोनी को सीधे मनन धाम के पास जोड़ने के लिए एक आरओबी का निर्माण कार्य भी चल रहा है। आरओबी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मधुबन बापूधाम कॉलोनी और भी तेजी के साथ विकसित होगी।

खाली पड़े प्लाट को बनाने में लगे आवंटी
जीडीए की योजना है कि कॉलोनी में अधिक से अधिक लोग खाली पड़े प्लाट पर भवनों का निर्माण करें। इसका असर दिखाई भी दे रहा है मधुबन बापूधाम कॉलोनी में लोग अब व्यावसायिक प्रॉपर्टी पर तेजी के साथ फोकस कर रहे हैं। जीडीए के प्रॉपर्टी विभाग की कोशिश है कि कॉलोनी की सभी सड़कों को और स्मार्ट बनाया जाए। जिससे अधिक से अधिक आवंटी अपने खाली पड़े प्लाटों पर भवन बनाने शुरू कर दें और जीडीए मधुबन बापूधाम कॉलोनी को एक आदर्श कॉलोनी बना सके।

किसानों की फांस
हालांकि कुछ जगह किसान विरोध कर रहे हैं। जीडीए ऐसे किसानों से बात कर उन्हें भरोसे में ले रहा है। जीडीए की नई योजना के अनुसार अब विकसित की गई कॉलोनी में बुनियादी सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी और सीवर की सौगात देने के बाद संभव है यहां प्लॉट आवंटी अपने भवन बनाने शुरू कर दें। यहां के विकास को दिखाकर जीडीए अन्य लोगों को भी मधुबन बापूधाम में संपत्ति खरीदने के लिए आकर्षित कर सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.