दीपावली पर इन बाजारों में रहती है खूब रौनक, लोग सस्ते सामान के लिए करते हैं रुख

Ghaziabad News : दीपावली पर इन बाजारों में रहती है खूब रौनक, लोग सस्ते सामान के लिए करते हैं रुख

दीपावली पर इन बाजारों में रहती है खूब रौनक, लोग सस्ते सामान के लिए करते हैं रुख

Tricity Today | बाजार

Ghaziabad News : त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। दीपावली की शॉपिंग करने के लिए गाजियाबाद के लोग मार्केट का रुख कर रहे हैं। गाजियाबाद में कुछ ऐसे बाजार हैं, जहां इन दिनों लोग खूब शॉपिंग कर रहे हैं। दीपावली से पहले रविवार का दिन तो यहां पैर रखने की भी जगह नहीं मिलेती है। लेकिन, यहां लोगों ने जमकर शॉपिंग की। इसका एक बड़ा कारण यह है कि इन बाजारों में लोगों को मायूस नहीं होना पड़ता है। गाजियाबाद के इन बाजारों में किफायती दाम पर अच्छी वेराइटी के सामाना मिलते हैं। 

तुरब नगर बाजार  
तुरब नगर मार्केट में लोग कपड़े खरीदने जाते हैं। यहां हर वैरायटी के कपड़े लोगों को आसानी से मिल जाते हैं। यहां बच्चे और महिलाओं के लिए अलग-अलग दुकानों पर हर प्रकार के रंग और डिजाइन में कपड़े उपलब्ध हैं। दिवाली से पहले तुरब नगर में दुकानदारों ने सेल लगाई हुई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लगाई गई सेल को देखकर लोग यहां खरीदारी करने आ रहे हैं। तुरब नगर मार्केट में लगने वाली सेल काफी सस्ती होती है। इस मार्केट में शॉपिंग करने महिलाएं खूब आती है। क्योंकि यहां महिलाओं के लिए आभूषण और साज सज्जा का सामान भी उपलब्ध है। बता दें कि यहां ब्रांडेड से लेकर सभी प्रकार के वस्त्रों की दुकान स्थापित है। दीपावली को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपने यहां सेल लगाई हुई है। यहां बैग, ज्वेलरी, चूड़ी और महिलाओं के लिए हर प्रकार के कपड़े मिल जाते हैं।

गोल मार्केट 
गाजियाबाद में गोल मार्केट पुराने बाजारों में से एक है। यहां लेदर से बने सामान बहुत सस्ते मूल्य पर मिलते हैं। गाजियाबाद और आसपास रहने वाले लोगों के लिए गोल मार्केट में हमेशा शॉपिंग करना फायदे का सौदा रहता है। यहां पुरुषों के लिए अलग-अलग वैरायटी के शूज, सैंडल उपलब्ध हैं। वहीं, महिलाओं के लिए वेली और सैंडल मिल जाते हैं। गोल मार्केट गाजियाबाद के घंटाघर के नजदीक है। यहां जूतों की दुकानें एक कतार में मिल जाती हैं। यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए हर साइज और डिजाइन के जूते, सैंडिल उपलब्ध है। इसी के साथ यहां बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान भी उपलब्ध है। बड़े-बड़े शोरूम बाजार की शोभा बढ़ाते हुए नजर आते हैं। घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए लोग गोल मार्केट का रुख करते हैं। 

गांधीनगर मार्केट
यह भी गाजियाबाद के पुराने बाजारों में से एक है। गांधीनगर मार्केट में फैशनेबल कपड़े और शूज खरीदने के लिए लोग आते हैं। बता दें कि यहां ब्रांडेड कपड़ों के अलग-अलग शोरूम भी स्थापित हैं। जहां लोग अपनी पसंद के कपड़े खरीदने के लिए आते हैं। इसी के साथ दुकानों पर सभी कीमत और श्रेणियों में कपड़े मिल जाते हैं। गांधीनगर की मार्केट में सभी सभी प्रकार की दुकान हैं। यहां गृह सजा के लिए भी कई दुकानें हैं, जिनमें त्योहार ही सीजन के दौरान खास सेल लगाई जाती है। इस दौरान लोग गृह सज्जा के लिए गांधी नगर मार्केट का रुख करते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.