मोदीनगर में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, दहशत का माहौल

Ghaziabad से बड़ी खबर : मोदीनगर में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, दहशत का माहौल

मोदीनगर में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, दहशत का माहौल

Google Image | तेंदुआ के देखने से मचा हड़कंप

Ghaziabad : मोदीनगर में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव चूडिय़ाला के जंगल में गुरुवार की रात तेंदुआ जैसा जानवर होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। ग्रामीणों से बातचीत कर अंधेरे में तेंदुए की जंगल में तलाश की गई, लेकिन ऐसा कोई सुराग नहीं मिला। घंटों मशक्कत के बाद वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को समझा बुझाकर लौट गए। हालांकि ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने मचाया शोर
चूडिय़ाला गांव निवासी मुकेश, अर्जुन और कालू बुग्गी में से गुरुवार की रात आठ बजे के आसपास खेत जा रहे थे। उनके पीछे-पीछे एक कुत्ता आ रहा था। जंगल में पहुंचते ही उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो कुत्ता गायब था। युवकों के अनुसार, तेंदुए के जैसे पंजे बन हुए थे। यह देख तीनों ग्रामीण घबरा गए और उन्होंने गांव में पहुंचकर तेंदुआ जैसा जानवर होने का शोर मचा दिया। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को सूचना दी।

पुलिस का गश्त जारी
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। जिस पर वन विभाग के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। तलाश और जांच के उपरांत तेंदुआ होने का कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है। गांव में पुलिस का गश्त जारी है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.