गाजियाबाद में कोरोनावायरस के ने वेरिएंट ओमिक्रोन ने दी दस्तक, दो लोग संक्रमित होकर स्वस्थ हुए

BIG BREAKING : गाजियाबाद में कोरोनावायरस के ने वेरिएंट ओमिक्रोन ने दी दस्तक, दो लोग संक्रमित होकर स्वस्थ हुए

गाजियाबाद में कोरोनावायरस के ने वेरिएंट ओमिक्रोन ने दी दस्तक, दो लोग संक्रमित होकर स्वस्थ हुए

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad News : गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के दो निवासी कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (COVID-19 Omicron Varient) से पीड़ित पाए गए हैं। खास बात यह है कि दोनों लोग स्वस्थ होने के बाद अपने घर वापस लौट चुके हैं। यह दोनों पिछले दिनों मुंबई से वापस लौटे थे। संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई गई। दोनों लोग सकारात्मक पाए गए और उन्हें उपचार के लिए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वस्थ होने के बाद दोनों घर वापस लौट गए। अब उनके जीनोम सिक्वेंस की रिपोर्ट आई है। जिसमें ओमीक्रोन वायरस की पुष्टि हुई है।

बुजुर्ग दम्पति संक्रमित हुए, परिवार के तीन और लोग पीड़ित
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में दो लोगों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन की पुष्टी हुई है। बुजुर्ग दंपत्ती पिछले महीने मुंबई से आए थे। दोनों तीन दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन दोनों संपर्क में आने वाले तीन और लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया था। अब सभी स्वस्थ हो चुके हैं। जीनोम सीक्वेंस की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजे गए थे। अब शुक्रवार को बुजुर्ग दम्पत्ति की रिपोर्ट देरी से आई है।

2 दिसंबर को मिला था पहला मामला
कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमीक्रोन से पूरी दुनिया चिंतित है। भारत में 2 दिसंबर पहला केस मिला था। अब देश में 100 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। सरकार ने भी चेतावनी देते हुए लोगों से कहा है कि ओमिक्रोन वैरिएंट को हल्के में न लें। इससे संक्रमित होने वालों में भले ही हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं, लेकिन यह तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। 

अब तक 102 लोगों में पुष्टि
भारत में अभी तक 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक इसके 102 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें महाराष्ट्र में 32, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, कनार्टक और तेलंगाना में आठ-आठ, गुजरात और केरल में पांच-पांच, उत्तर प्रदेश में दो और आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और बंगाल में एक-एक मामले शामिल हैं। इनमें अधिकतर विदेश से आने वाले यात्री और उनके संपर्क में आए लोग हैं। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.