गाजियाबाद से कई राज्यों के हजारों लोगों ने निकाली रैली

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग : गाजियाबाद से कई राज्यों के हजारों लोगों ने निकाली रैली

गाजियाबाद से कई राज्यों के हजारों लोगों ने निकाली रैली

Tricity Today | गाजियाबाद से कई राज्यों के हजारों लोगों ने निकाली रैली

Ghaziabad News : जनसंख्या नियंत्रण को लेकर रविवार को राष्ट्रीय रक्षा रैली का आयोजन किया गया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा रैली निकाली जा रही है। बसों से हजारों लोग रैली में शामिल होने के लिए कौशांबी पहुंचे। यह रैली केबीसी बैंक्वेट हॉल कौशांबी से शुरू होकर दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाएगी। रैली में हजारों महिला और पुरुष शामिल हैं। इस दौरान संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार भी रैली में शामिल होंगे।

क्या है पूरा मामला
जनसंख्या नियंत्रण कानून को पारित करने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने राष्ट्रीय रक्षा रैली निकाली है। देशभर से प्राप्त करोड़ों लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्र लेकर पैदल रैली निकाली जा रही है। यह रैली गाजियाबाद के कौशांबी से शुरू होकर गाजीपुर बॉर्डर और दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाएगी। इस दौरान आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। हजारों की संख्या में महिला और पुरुष पैदल ही दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षर
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लाने की मांग के लिए आज रैली का आयोजन किया गया है। साथ ही करोड़ों लोगों के हस्ताक्षर को भी प्रधानमंत्री कार्यालय में दिया जाएगा। रैली में कई राज्यों के लोग रैली में शामिल हुए हैं। ये लोग बसों से गाजियाबाद के कौशांबी पहुंचे। उसके बाद पैदल चलकर दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर भारी संख्या में शहीद भगत सिंह सेना व अन्य हिंदू दलों के लोगों ने दिल्ली जंतर मंतर की तरफ कूच किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.