दो मंजिला मकान गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत, मृतकों में युवक और दो युवती शामिल

Ghaziabad News : दो मंजिला मकान गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत, मृतकों में युवक और दो युवती शामिल

दो मंजिला मकान गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत, मृतकों में युवक और दो युवती शामिल

Tricity Today | दो मंजिला मकान गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत

Ghaziabad news : गाजियाबाद स्थित लोनी के रूप नगर में दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर जाने से सात लोग घायल हो गए थे। उनमें से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो युवती और एक युवक शामिल है। मकान शनिवार को एक धमाके के बाद जमींदोज हो गया था। क्या है मामला
लोनी के रूपनगर में दो मंजिला मकान गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया था। बताया जा रहा है कि मकान में दिवाली से पहले पटाखे बनाने का काम चल रहा था। जहां रोजाना 10 से 15 महिला पुरुष और बच्चे आकर काम करते थे। सुबह काम पर आने के बाद मकान का ताला लगा दिया जाता था और शाम को जाने के बाद भी मकान का ताला लगा दिया जाता था। जिससे आसपास के लोगों को यह पता ना चले कि यहां क्या काम हो रहा था। लेकिन, कुछ पड़ोसियों ने बताया कि यहां पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। बता दें कि कुछ लोगों का कहना है कि सिलेंडर ब्लास्ट के कारण यह है मकान गिरा, जबकि डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मौके से कुछ पटाखे जैसी चीजें भी मिली हैं। फॉरेंसिक टीम को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसे की असली वजह क्या थी।

तीन के मरने की पुष्टि
शनिवार को गिरे दो मंजिला मकान के मलबे से सात लोगों को निकल गया था। जिसमें इमरान (17 वर्ष) अलीना (8 वर्ष) अलीशा (9 वर्ष)  मैविश (35 वर्ष) शाहिद (30 वर्ष) सहित एक बच्ची और एक महिला शामिल है। मकान गिरने से घायल हुए सातों लोगों का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक एक युवक सहित दो युवतियों की मौत हो चुकी है। हादसे में अब तक तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.