NDRF की टीम ने चलाया सर्च अभियान

गाजियाबाद हिंडन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे :  NDRF की टीम ने चलाया सर्च अभियान

 NDRF की टीम ने चलाया सर्च अभियान

Tricity Today | NDRF की टीम ने चलाया सर्च अभियान

Ghaziabad News : हिंडन नदी में दो बच्चों के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर एनडीआरएफ की टीम ने डेरा जमाया हुआ है। गोताखोर लगातार दोनों बच्चों की तलाश कर रहे हैं। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती में रहने वाले दोनों बच्चे आज सुबह सिटी फॉरेस्ट के पास हिंडन नदी में नहाने आए हुए थे। तभी यह हादसा हुआ। 

क्या है पूरा मामला  
गौरव पुत्र मलखान (13 वर्ष) और कालू उर्फ शिवम पुत्र विशाल (9 वर्ष) सोमवार सुबह हिंडन नदी में नहाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने बताया कि डूबते समय वे चिल्ला रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने बस्ती में दी। दोनों बच्चे नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती के निवासी हैं। बताया जा रहा है इनमें से एक अपनी नानी के यहां आया हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया हुआ है। 

एनडीआरएफ के गोताखोर कर रहे तलाश
दोनों बच्चों की तलाश में एनडीआरएफ के गोताखोर हिंडन नदी में तलाशी अभियान चला रहे हैं। नंदग्राम एसीपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदग्राम की नई बस्ती में रहने वाले दो बच्चे हिंडन नदी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही गोताखोरों की एक कई टीम हिंडन नदी में बच्चों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.