बाढ़ के पानी में डूबने से दो युवकों की मौत, NDRF ने तलाश की डेड बॉडी

गाजियाबाद से बड़ी खबर : बाढ़ के पानी में डूबने से दो युवकों की मौत, NDRF ने तलाश की डेड बॉडी

बाढ़ के पानी में डूबने से दो युवकों की मौत, NDRF ने तलाश की डेड बॉडी

Tricity Today | दोनों मृतक का फोटो

Ghaziabad News : गाजियाबाद के हिंडन नदी में आई बाढ़ में करहेड़ा गांव के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ ने सोमवार को नदी से उनकी डेड बॉडी निकाल ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

रविवार की शाम नदी में डूब गए थे दोनों युवक
हिंडन नदी के किनारे बसे गांव करहेड़ा में भी बाढ़ आ गई है। तमाम कंपनियों में भी हिंडन नदी का पानी भर गया है। आज बाढ़ का चौथा दिन है। कंपनियों में घुसा पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बाद के पानी में रविवार को करहेड़ा गांव के कृष (18 वर्ष) और आदर्श (20 वर्ष) डूब गए थे। इस बात की जानकारी किसी तीसरे व्यक्ति ने परिजनों को दी थी। उसके बाद से ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम इनकी तलाश कर रही थी। आखिर, सोमवार की दोपहर लगभग 2 बजे दोनों के शवों को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि कल दोनों के डूबने की सूचना मिली थी। उसके बाद सर्च अभियान चलाया गया था। आज दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों के शव बरामद होने के बाद परिवार वालों का रो—रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.