त्यागी समाज ने उठाई मांग, बोले- यति नरसिंहानंद को मिले जेड प्लस सुरक्षा

Ghaziabad News : त्यागी समाज ने उठाई मांग, बोले- यति नरसिंहानंद को मिले जेड प्लस सुरक्षा

त्यागी समाज ने उठाई मांग, बोले- यति नरसिंहानंद को मिले जेड प्लस सुरक्षा

Google Photo | यति नरसिंहानंद

Ghaziabad News : त्यागी समाज ने यति नरसिंहानंद गिरी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है। हाल ही में मिली धमकियों के चलते उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है। फिलहाल उनकी सुरक्षा में दो कांस्टेबल लगे हुए है। अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश त्यागी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर सरकार से सुरक्षा देने की मांग की गई है।

यह है पूरा मामला
डासना स्थित शिव शक्ति धाम के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर बैठक के अध्यक्ष सुरेश त्यागी ने कहा कि यति नरसिंहानंद गिरी महाराज सनातन धर्म की अनमोल धरोहर है। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना घर परिवार सब कुछ त्याग दिया और पूर्ण समर्पण के साथ इस्लामिक जिहादियों से लड़े। इस्लामी जिहाद का सत्य पूरी दुनिया के सामने लाने में उनका बड़ा योगदान है।

सरकार बनाने में निभाई थी अहम भूमिका
उन्होंने कहा कि जिस हिंदुत्व की लहर पर सवार होकर वर्तमान सरकार सत्ता के शिखर पर पहुंची है, उसी लहर को लाने में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज की उल्लेखनीय भूमिका है। सुरेश त्यागी ने कहा कि एक सच्चे संत के कर्तव्य का निर्वाह करते हुए उन्होंने सदैव सत्य को दृढ़ता से रखा है और इसी कारण संपूर्ण विश्व के इस्लामिक जिहादी आज उन्हें कत्ल करने पर तुले हुए हैं। आज पूरी दुनिया में इस्लामी जिहादियों से जितना खतरा उन्हें है, उतना खतरा किसी और को नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार को महामंडलेश्वर को जेड प्लस सुरक्षा देनी चाहिए। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.