केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा- जल्द खत्म होगी ऑक्सीजन की समस्या, लोगों ने दिया करारा जवाब

Ghaziabad: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा- जल्द खत्म होगी ऑक्सीजन की समस्या, लोगों ने दिया करारा जवाब

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा- जल्द खत्म होगी ऑक्सीजन की समस्या, लोगों ने दिया करारा जवाब

Tricity Today | केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने संकेत दिए कि सब कुछ सामान्य रहा तो गाजियाबाद जिले में चल रही आक्सीजन संकट की समस्या को जल्द दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश के प्रमुख सचिव अवनीस अवस्थी के अलावा केंद्र सरकार के आला अधिकारियों के साथ लगातार मंत्रणा की जा रही है। 

प्रमुख सचिव गृह एवं केंद्र के अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि गाजियाबाद जिले में 83 मैटिक टन आक्सीजन की आवश्कता है। विस्तार बार तमाम अस्पतालों का डाटा एकत्र करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार के आला अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि आक्सीजन की बडी खेप गाजियाबाद को उपलब्ध होगी। 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई अन्य स्तरों पर आक्सीजन, बेड आदि की समस्या को दूर करने की दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे है। गाजियाबाद के संजय नगर संयुक्त अस्पताल में काफी हद तक आक्सीजन की समस्या दूर करने के लिए चाइना से पांच बीस बीस लीटर क्षमता के कंसंटे्रटर मंगाए गए है। इन कंसंटे्रटर को आज संजय नगर संयुक्त अस्पताल प्रशासन के हवाले कर दिया जाएगा। एक बार में दस से बीस मरीजों को आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगा। श्री सिंह ने सवालों के जवाब में कहा कि जिले के उन तमाम निजी नर्सिंग होम संचालकों पर संबंधित अधिकारियों को एक्शन के आदेश दिए गए है जो कि बेड उपलब्ध होते हुए बेड उलब्ध कर कराने से हाथ खडे कर रहे है। संज्ञान में लाया गया कि दो नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ प्रशासन के द्वारा एक्शन लिया गया है।

वही, लोगों का कहना है कि आखिर कब तक भाजपा नेता और मंत्री झूठे वादे करते रहेंगे। देश की स्थिति लगातार ख़राब होती जा रही है। गाजियाबाद और नोएडा में मिलाकर रोजाना दर्जनों लोगों की मौत हो रही है। लोगों को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। अस्पतालों में लोग बिना ऑक्सीजन के मर रहे है। 

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.