छठ व्रतियों पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह हेलीकॉप्टर से बरसाएंगे श्रद्धा के फूल

Ghaziabad News : छठ व्रतियों पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह हेलीकॉप्टर से बरसाएंगे श्रद्धा के फूल

छठ व्रतियों पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह हेलीकॉप्टर से बरसाएंगे श्रद्धा के फूल

Google Image | symbolic Image

Ghaziabad News : बिहार और पूर्वांचल वासियों का प्रमुख त्योहार छठ शुक्रवार को नहाए खाए के साथ पूरी श्रद्धा और धूमधाम से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से कई खास इंतजाम किए गए हैं। छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

यह है योजना
गाजियाबाद से सांसद और कैबिनेट मंत्री जनरल वीके सिंह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करेंगे। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह हर साल छठ व्रतियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करते हैं। सांसद ने बताया कि इस बार भी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर वह गाजियाबाद के प्रमुख छठ घाटों के ऊपर से उड़ान भरेंगे। छठ व्रतियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम में सांसद वीके सिंह के साथ गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल भी हेलीकॉप्टर में सवार होगी साथ ही पूर्वांचल समिति का एक प्रमुख पदाधिकारी भी जनरल वीके सिंह के साथ रहेगा। छठ पर्व बिहार और पूर्वांचल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

चार दिन चलेगा पर्व
चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व प्रथम दिन नहाए खाए के साथ शुरू हो चुका है और फिर चौथे और अंतिम दिन सूर्य भगवान को प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। गाजियाबाद में बिहार और पूर्वांचल वासियों की एक अच्छी खासी जनसंख्या रहती है और लोग पूरी उमंग और जोश के साथ छठ मानते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.