नमो भारत ट्रेन में महिलाओं ने बनाई रील, देसी गाने पर जमकर थिरकीं महिलाएं 

Video Viral : नमो भारत ट्रेन में महिलाओं ने बनाई रील, देसी गाने पर जमकर थिरकीं महिलाएं 

नमो भारत ट्रेन में महिलाओं ने बनाई रील, देसी गाने पर जमकर थिरकीं महिलाएं 

Social Media | Viral Video

Ghaziabad News : भारत की पहली सेमी हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन हुए अभी 6 माह भी नहीं बीते है कि इसमें भी रील बनाने का चलन शुरू हो गया। नमो भारत ट्रेन मे कुछ महिलाएं हरियाणवी गाने पर थिरक रही हैं। ट्रेन गाजियाबाद से मोदीनगर के बीच दौड़ रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर डालने के बाद सोशल मीडिया यूजर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि नमो भारत ट्रेन के संचालन के बाद से ट्रेन के अंदर रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

यह है पूरा मामला
सार्वजनिक जगह और मेट्रो में रील बनाना युवाओं को भारी पड़ जाता है। हाल ही में सड़कों पर रील बनाते युवाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन नमो भारत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं देसी गीत पर डांस कर रही है। वीडियो की पृष्ठभूमि में 'मेरा ढोल कुएं में लटके से' गीत पर कुछ महिलाएं डांस कर रही है। इस दौरान बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में अलग-अलग सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

34 किमी लंबे रूट पर रही दौड़ नमो भारत ट्रेन 
20 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया था। इसके बाद अब है। इसका संचालन मोदीनगर से साहिबाबाद तक किया जा रहा है। उद्घाटन के समय एनसीआरटीसी ने यात्रियों के लिए एक गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें नमो भारत ट्रेन के अंदर किसी प्रकार की वीडियो या रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। अपने संचालन के 6 माह में ही नमो भारत ट्रेन से पहली रील सामने आई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.