ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 15 साल की साली का अपहरण कर किया रेप, पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 15 साल की साली का अपहरण कर किया रेप, पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 15 साल की साली का अपहरण कर किया रेप, पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार

Tricity Today | आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय साली को अगवा कर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रविदास ने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवती से शादी की थी। उसके बाद उसने अपनी पत्नी की 15 वर्षीय बहन को अगवा कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरी को अगवा करके किसी गुप्त स्थान पर ले गया और उसके साथ कई दिनों तक लगातार बलात्कार किया। 

मंगलवार की देर रात आरोपी की पत्नी ने थाना बिसरख में मामले की शिकायत की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है। डॉक्टरी परीक्षण के बाद किशोरी के साथ बलात्कार की बात सामने आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.