गौर सिटी में 152 लोग कोरोना संक्रमित हुए, देखिए पूरी लिस्ट

BIG BREAKING: गौर सिटी में 152 लोग कोरोना संक्रमित हुए, देखिए पूरी लिस्ट

गौर सिटी में 152 लोग कोरोना संक्रमित हुए, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | Gaur City

गौतमबुद्ध नगर जिले में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण कहर ढहा रहा है। हालात संभालने के लिए आज ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। जिले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटीज एक बार फिर कोरोना का गढ़ बन गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा बुरा हाल गौर सिटी-2 का है। इस हाउसिंग सोसाइटी में 98 लोग इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में हैं। जबकि गौर सिटी-1 के 54 लोगों को संक्रमण हुआ है। इनमें से ज्यादातर लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। कई डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेट हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में जुटा है। इसके आलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अलग सोसाइटी का भी बुरा हाल है। ऐस सिटी में इस समय 80 से भी ज्यादा कोरोना के एक्टिव मामले है।  

इसके बाद गुरुवार को जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस के साथ मैराथन बैठक की। अंततः आज रात से जिले में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। आज रात 8:00 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा। यह रोजाना रात 8:00 बजे से अगली सुबह 7:00 बजे तक लागू रहेगा। 

दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी ने लोगों से अपील की है कि कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाएं। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में उचित दूरी बनाए रखें। नियमित रूप से हाथ धोते रहें। सैनिटाइज करते रहें। अगर कोई व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित हो जाता है तो वह तत्काल जानकारी दें। स्वास्थ्य विभाग की कांटेक्ट ट्रेसिंग करेगा।



Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.