दो सगे भाई समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, अशोक की हत्या में दिया था शेखर का साथ

ग्रेटर नोएडा वेस्ट समधी हत्याकांड : दो सगे भाई समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, अशोक की हत्या में दिया था शेखर का साथ

दो सगे भाई समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, अशोक की हत्या में दिया था शेखर का साथ

Tricity Today | गौरव, सौरव और विकास गिरफ्तार

Greater Noida West : बिसरख थाना क्षेत्र में हुए समधी हत्याकांड में पुलिस ने शेखर के बाद 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव यादव (31 वर्ष) निवासी हापुड़, सौरव यादव (30 वर्ष) निवासी हापुड़ और विकास यादव (31 वर्ष) निवासी नोएडा के रूप में हुई है। इन लोगों ने अशोक यादव हत्याकांड में शेखर का साथ दिया था। इसलिए पुलिस ने यह कार्यवाही की है। इनमें से गौरव और सौरव दोनों सगे भाई हैं। दोनों हापुड़ के रहने वाले हैं, लेकिन काफी समय से गाजियाबाद में रह रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, बीते 27 दिसंबर 2023 की रात करीब 9:30 बजे विनोद यादव निवासी बिसरख की बेटी की शादी में गोली चली। इस फायरिंग में अशोक यादव की हत्या हो गई। अशोक यादव अपने परिवार के साथ नोएडा के होशियारपुर गांव में रहता था। शादी में अशोक यादव का बेटा भूपेंद्र यादव, भाई रोहताश और उदयवीर पहुंचा। शादी के दौरान अशोक की हत्या गाजियाबाद में रहने शेखर ने गोली मारकर की थी। 

क्यों हुई हत्या
अशोक यादव के बेटे भूपेंद्र यादव की शादी शेखर की बेटी ज्योति से वर्ष 2021 में हुई थी। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद ही भूपेंद्र यादव और ज्योति के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। शेखर पिता है, इसलिए अपनी बेटी का दर्द सहन नहीं कर पाया और उसके अपने साथ घर ले आया। भूपेंद्र और ज्योति के तलाक का  मामला कोर्ट तक पहुंचा। इस मामले में समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई और फैसला करवाने की बात कहीं। दोनों के बीच विवाद का फैसला यह हुआ कि अशोक के द्वारा शेखर को 70 लाख रुपए देने होंगे। शेखर ने बड़ी धूमधाम से साथ अपनी लाड़ली बेटी ज्योति की शादी की थी, लेकिन अशोक फैसले में पीछे हटता हुआ नजर आया। उसने फैसले के नाम पर देने वाली धनराशि शेखर को नहीं दी। दोनों के बीच विवाद की दीवार और ज्यादा खुद गई। 

कैसे दिया वारदात को अंजाम
बीते 27 नवंबर की रात को शेखर और अशोक यादव आमने-सामने हो गए। इस दौरान पुरानी बातें दोबारा उखड़ी और विवाद होने लगा। विवाद के दौरान अपनी बेटी का दर्द दोबारा से शेखर की आंखों में आया और अशोक यादव के सिर में गोली मारकर उसको मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हुए। बड़ी बात यह है कि सभी को अपनी जान का डर था, इसलिए किसी ने शेखर को पकड़ने की हिम्मत नहीं की। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक के माध्यम से भागा था। अब पुलिस ने इस मामले में शेखर का साथ देने वाले दो सगे भाई समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.