ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में लगी भीषण आग, इलाके में फैली दहशत

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में लगी भीषण आग, इलाके में फैली दहशत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में लगी भीषण आग, इलाके में फैली दहशत

Social Media | भीषण आग

Greater Noida West News : इस समय की बड़ी खबर आज सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट शाहबेरी (Shahberi Greater Noida) में आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस वीडियो की जांच में लग गई है।  बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव का है। वीडियो में दिख रहा है कि किसी स्थान पर भीषण आग लग गई है। बहुत ऊंचाई तक धुआं उड़ रहा है। आग की वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। लोग एक-दूसरे को कॉल करके घटना की जानकारी दे रहे हैं।

फायर ब्रिगेड की मौके पर रवाना
गौतमबुद्ध नगर के फायर अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर रवाना कर दी गई। हालांकि इस बात की अभी तक ठीक प्रकार से पुष्टि नहीं हुई है कि आग कहां पर और किस चीज में लगी है। हमारी टीम मौके पर रवाना हो चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.