सेना से बर्खास्त युवक ने ओयो होटल में किया सुसाइड, फर्जी दस्तावेज पर हुआ था भर्ती

Greater Noida West : सेना से बर्खास्त युवक ने ओयो होटल में किया सुसाइड, फर्जी दस्तावेज पर हुआ था भर्ती

सेना से बर्खास्त युवक ने ओयो होटल में किया सुसाइड, फर्जी दस्तावेज पर हुआ था भर्ती

Tricity Today | बिसरख पुलिस स्टेशन

Greater Noida West : थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग में स्थित एक ओयो होटल में ठहरे व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जाता है कि युवक फर्जी दस्तावेज के आधार पर सेना में भर्ती हुआ था। जांच के दौरान दोषी पाया जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इस बात से वह अवसाद में था।

बुधवार को होटल में ठहरे थे 
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सुरजीत कुमार पायल पुत्र ओमवीर सिंह निवासी जनपद बुलंदशहर चिपियाना बुजुर्ग स्थित एक हुए होटल में बुधवार को ठहरे हुए थे। उन्होंने अज्ञात कारण के चलते पंखे से होटल मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के द्वारा करने परिजनों को जानकारी दे दी गई।

अन्य मामले में व्यक्ति घर पर गिरा और मर गया
वहीं एक अन्य मामले में रोजा याकूबपुर गांव में रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति की घर पर संदिग्ध अवस्था में गिरने से मौत हो गई है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह (55 वर्ष) बुधवार को अपने घर पर संदिग्ध अवस्था में गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत्यु घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.