8 साल का मासूम लिफ्ट में फंसा, निवासियों का मेंटेनेंस डिपार्टमेंट पर फूटा गुस्सा

हाल-ए-ग्रेटर नोएडा वेस्ट : 8 साल का मासूम लिफ्ट में फंसा, निवासियों का मेंटेनेंस डिपार्टमेंट पर फूटा गुस्सा

8 साल का मासूम लिफ्ट में फंसा, निवासियों का मेंटेनेंस डिपार्टमेंट पर फूटा गुस्सा

Google Image | Symbolic Imag

Greater Noida West : शहर की एक हाउसिंग सोसाइटी में 8 साल का मासूम बच्चा लिफ्ट में फंस गया। किसी तरीके से लोगों ने मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की मदद से बच्चे को करीब 7 मिनट बाद लिफ्ट से बाहर निकाला। इस मामले के बाद बच्चे के परिजन डरे हुए हैं। यह मामला नोएडा के ऐस एस्पायर हाउसिंग सोसाइटी का है। मिली जानकारी के मुताबिक 8 साल का बच्चा लिफ्ट के माध्यम से ग्राउंड फ्लोर पर जा रहा था, उसी दौरान बीच में लिफ्ट अटक गई। 

अलार्म नहीं बजा तो चिल्लाने लगा बच्चा
पीड़ित बच्चे के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने लिफ्ट में लगा हुआ एमरजैंसी बटन दबाया था, लेकिन उसके बावजूद भी अलार्म नहीं बजा। अलार्म नहीं बजा तो बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। निवासियों ने जब बच्चे की आवाज सुनी तो वह लिफ्ट की तरफ भागे। निवासियों ने सुरक्षा कर्मियों की मदद से बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाला है। 

निवासियों में रोष
निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की इसमें घोर लापरवाही है। यह सोसाइटी में कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी काफी ऐसे मामले सामने आए हैं। निवासियों का कहना है कि लिफ्ट की सही समय पर सर्विस नहीं होने की वजह से ऐसा होता है, इस पर ध्यान देना चाहिए।

एओए अध्यक्ष ने कहा- आरोप बेबुनियाद
इस मामले की बाबत जब ऐस एस्पायर सोसायटी की एओए के अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने इस पूरे मामले को बेबुनियाद ठहराया। एओए अध्यक्ष विवेक राय का कहना कि लिफ्ट में बच्चे ने कई बटन एक साथ दबा दिए थे। जिसकी वजह से लिफ्ट रुकी थी और महज 1:12 मिनट में दोबारा सुचारु हो गई थी। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज हैं, जो जरूरत पड़ने पर हम दिखा सकते हैं। इस खबर से जनता को भ्रमित किया जा रहा है। सारी लिफ्ट सही हैं और हम रेगुलर OTIS से सर्विसिंग करवाते है।"

सीसीटीवी फुटेज देने से किया अध्यक्ष ने इंकार
जब विवेक राय से कहा गया कि बच्चा और उसके परिवार का आरोप है कि वह 8 मिनट तक फंसे रहे हैं। आप सीसीटीवी दिखा दीजिये तो उन्होंने दिखाने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के पेरेंट्स से पूछकर जल्द दिखाएंगे।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.