ऐस सिटी के निवासियों ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया, यह है मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ऐस सिटी के निवासियों ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया, यह है मामला

ऐस सिटी के निवासियों ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया, यह है मामला

Tricity Today | ऐस सिटी के निवासियों ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया

Greater Noida West : ऐस सिटी के निवासियों ने रविवार को पुलिस चौकी पहुंचकर प्रदर्शन किया और शिकायत पुलिस से की। इन लोगों का कहना है कि उनके द्वारा तैयार की गई ग्रीन बेल्ट को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले कई महीनों से ऐस सिटी (Ace City Greater Noida West) ग्रीन बेल्ट के सामने वाले व्यापारी यह कोशिश कर रहे हैं। कार्यवाही की मांग की गई है।

निवासियों ने इस बारे में सूचना पुलिस चौकी से लेकर ऑथोरिटी तक दी जा चुकी है, लेकिन निवासियों को केवल आश्वाशन ही मिलता रहा है। व्यापारी ग्रीन बेल्ट में पार्किंग करना चाहते हैं। जिस कारण ऐस सिटी निवासियों को असुरक्षा का भय है, क्योंकि ग्रीन बेल्ट बनने से पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने दीवार कूदने का प्रयास किया था। ऐस सिटी ग्रीन बेल्ट के सदस्यों ने चौकी के सामने प्रदर्शन किया। उसके बाद जीवन कॉम्प्लेक्स के मालिक और अथॉरिटी के एडिशनल डायरेक्टर (हॉर्टिकल्चर) से मिले। ग्रीन बेल्ट को पहुचाए जा रहे नुकसान पर चर्चा हुई। जिसमे कॉम्प्लेक्स के मालिक ने भविष्य में नुकसान नहीं पहचाने की सहमति दी है।

एडिशन डायरेक्टर (हॉर्टिकल्चर) ने आश्वासन दिया कि अगर भविष्य में नुकसान किया गया तो एफआईआर करवाई जाएगी। मुख्य रूप से ऐस सिटी से दीन दयाल, मनोज, राहुल, भोला प्रसाद, सौरव, अंजनी, दिनेश, पवन गुप्ता, पवन सिंह, अशोक, जन्मेजय, मुकेश, नवीन, रविंद्र शर्मा, दिलीप भट्ट, विशाल श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना,  प्रवेश, गौअखलेश सिंह, प्रवीण देशमुख, विवेक सिंह, जितेन्द्र, अजय कौशिक, सुनील, लोकेश, प्रिंस, चल शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.