मां-बाप से नाराज होकर दिल्ली का छात्र घर से निकला, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मिली लाश

दर्दनाक : मां-बाप से नाराज होकर दिल्ली का छात्र घर से निकला, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मिली लाश

मां-बाप से नाराज होकर दिल्ली का छात्र घर से निकला, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मिली लाश

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida West : थाना बिसरख क्षेत्र के राइस सिटी चौकी के पास एक 17 वर्षीय छात्र का लहूलुहान शव पुलिस को मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। घटना की सूचना पाकर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
 
राइस सिटी पुलिस चौकी के पास मिला शव
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना  बिसरख क्षेत्र के राइस सिटी पुलिस चौकी के पास एक 17 वर्षीय  युवक का लहूलुहान शव मिला है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।  

सड़क हादसे का शिकार होने की आशंका
प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ है। वहीं आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि किशोर की हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है। बताया जाता है कि किशोर दिल्ली के सरीता विहार कालोनी का रहने वाला है और वह अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से निकल गया था। मृतक 12वीं कक्षा का छात्र था। उसका नाम ऋतिक पुत्र संजीव कुमार था। 

दिल्ली का रहने वाला था छात्र
पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने दिल्ली के सरिता विहार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की अंतिम बार उसकी मां से बात हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.