दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में पहली बार हुए एओए के चुनाव, निवासियों में उत्साह, पूरी जानकारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में पहली बार हुए एओए के चुनाव, निवासियों में उत्साह, पूरी जानकारी

दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में पहली बार हुए एओए के चुनाव, निवासियों में उत्साह, पूरी जानकारी

Tricity Today | देर रात तक परिणाम घोषित कर दिया गया

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी-2 की दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में पजेशन मिलने के करीब 4 साल बाद पहली बार एओए के चुनाव संपन्न हुए हैं। शनिवार को एओए चुनाव का मतदान कराया गया था और देर रात तक परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिसमें से 10 को जीत मिली है। चुनाव समिति के सदस्य तन्मय त्यागी ने बताया कि करीब 50 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। मतदान में सोसायटी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

उन्होंने आगे कहा, सोसाइटी में पहली बार एओए का इलेक्शन हो रहा था। इसलिए लोग बेहद उत्साहित थे। आज रात विजेता एओए सदस्यों की बैठक होगी। उसके बाद पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। सोसायटी के निवासी हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि साल 2017 में सोसाइटी में पजेशन मिला था। तब से अब तक एओए के चुनाव नहीं हो पा रहे थे। लेकिन 2 अक्टूबर को हमारे लिए खास दिन रहा। हमें एओए चुनने का मौका मिला। 

405 मतदाताओं को मिला मौका    
चुनाव समिति के सदस्य राहुल कुकरेजा ने बताया, करीब 50 फीसदी लोगों ने मतदान किया। हमने गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर का दिन खास तौर पर इलेक्शन के लिए चुना था। भले हमें लंबा इंतजार करना पड़ा, मगर एओए के गठन से हम बेहद खुश हैं। चुनाव समिति के एक अन्य सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि सोसायटी में कुल 463 फ्लैट हैं। लेकिन तमाम फ्लैट की रजिस्ट्री अब तक मालिकों ने नहीं कराई है। नियमों के मुताबिक उन सभी लोगों को मतदान में शामिल नहीं किया गया है। इसलिए कुल 405 लोगों को मतदान का अधिकार मिला था। इसमें से 208 लोगों ने वोटिंग की। 

ये रहे विजेता
जीतने वाले उम्मीदवारों में भास्कर मिश्रा, विकास सिन्हा, अमित तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, सुमित वर्मा, गुंजन तिवारी, मीनू गुजराल, विकल कुमार, मोहन सिंह अधिकारी एवं मनोज नेगी शामिल हैं। सभी निवासियों ने विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी एवं चुनाव समिति के काम की सराहना की। चुनाव समिति ने पूरे निष्पक्ष तरीके, शांति और पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न कराए। चुनाव समिति में तन्मय त्यागी, राहुल कुकरेजा, मनीष कुमार, गजेंद्र सिंह एवं विपिन तिवारी थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.