ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा प्राधिकरण का दफ्तर, सीईओ बैठेंगे

बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा प्राधिकरण का दफ्तर, सीईओ बैठेंगे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा प्राधिकरण का दफ्तर, सीईओ बैठेंगे

Tricity Today | Narendra Bhooshan IAS

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लाखों लोगों के लिए सबसे बड़ी खबर है। शहर के लोग अरसे से सरकारी स्कूल, अस्पताल, खेल का मैदान और कई दूसरी सुविधाएं मांग रहे हैं। अब यह डिमांड पूरी होने वाली है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया जाएगा। यह ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कंपलेक्स जैसा होगा। प्राधिकरण अपना एक कार्यालय भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खोलने जा रहा है। सप्ताह में किसी दिन मुख्य कार्यपालक अधिकारी यहां बैठेंगे। इस कार्यालय में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्तर का अफसर तैनात किया जाएगा। बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का एक दफ्तर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा। दो करोड़ रुपये खर्च करके इसका निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ढाई लाख निवासियों को राहत मिलेगी। इसके बन जाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को अपनी शिकायतों के लिए ग्रेटर नोएडा दफ्तर नहीं आना पड़ेगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अब तक 101 आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट एसोसिएशन प्राधिकरण में पंजीकृत हो चुकी हैं। आबादी के हिसाब से संसाधन कम हैं। यहां के लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा स्थित दफ्तर जाना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर करीब 25 किलोमीटर है। इस समस्या का समाधान करने के लिए प्राधिकरण ने वेस्ट में नया दफ्तर बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। इसका एस्टीमेट तैयार हो गया है। इसमें करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका टेंडर शीघ्र जारी हो जाएगा। यहां पर सिविल कार्यों के अलावा रखरखाव, उद्यान, प्रॉपर्टी आदि से जुड़े काम होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.