चारों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम, हजारों लोग बेहाल

बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट का बुरा हाल : चारों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम, हजारों लोग बेहाल

चारों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम, हजारों लोग बेहाल

Tricity Today | चारों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम

Greater Noida West : करीब दो घण्टों से मौसम खराब था। तेज आंधी और बारिश के चलते लोग घरों में कैद थे। दूसरी ओर हजारों लोग दफ्तर से घर वापस लौटने के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे। अब जैसे ही आंधी बारिश थमी है। सब सड़क पर निकल पड़े हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट का बुरा हाल है। इस वक्त शहर की तमाम सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। हजारों वाहन बुरी तरह फंसे हुए हैं। हालांकि, गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस हालात संभालने में जुटी है। लगभग हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात हैं, लेकिन देर रात तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। गौर सिटी गोल चक्कर और इटैड़ा चौक का बुरा हाल
सबसे बुरी हालत गौर सिटी चौराहे और इटेड़ा गोल चक्कर पर बनी हुई है। नोएडा में पृथला सेक्टर-122 से लेकर ग्रेटर नोएडा बॉर्डर पर हिंडन नदी के पुल तक ट्रैफिक बेहद धीमा है। इसके आगे वाहन चींटी की चाल से चल रहे हैं। गौर सिटी चौराहे से लेकर गाजियाबाद बॉर्डर पर नेशनल हाईवे तक ऐसे ही हालात हैं। गौर सिटी चौराहे से ग्रेटर नोएडा की ओर तीन मूर्ति और इटेड़ा गोल चक्कर तक ट्रैफिक बेहद धीमा है। बिसरख रोड और हनुमान चौराहे के पास भी ट्रैफिक की चाल बेहद धीमी है। कुल मिलाकर पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम के कारण हजारों लोग हाल बेहाल हैं।

'अब अंडरपास और एफओबी बनाने की जरूरत'
फ्लैट खरीदारों के संस्था नेफोवा के उपाध्यक्ष मनीष ने कहा, "ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेजी के साथ लोग आकर बस रहे हैं। जनसंख्या बढ़ती जा रही है। सुविधाएं नदारद हैं। सड़कों पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। गौर सिटी चौराहे और इटेड़ा गोल चक्कर पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाने की योजना केवल कागजों में चल रही है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर ध्यान नहीं दे रहा है। जब मुद्दा उठाया जाता है तो एक बयान जारी करके लोगों को आश्वासन दे दिया जाता है। उसके बाद सालभर या छह महीनों के लिए काम ठंडे बस्ते में चला जाता है।" मनीषा आगे कहते हैं, "आज तो बारिश हुई है। इस वजह से ट्रैफिक जाम लग गया, यह बात कह सकते हैं। लेकिन यहां तो रोजाना ऐसे ही हालात बने रहते हैं। हर दिन शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कई किलोमीटर तक लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है।"

'मेट्रो विस्तार की योजनाएं बहुत धीमीं'
ट्रैफिक जाम की समस्याओं को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के रेजिडेंट्स ट्विटर व दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लिखते रहते हैं। गुरुवार की शाम से लगे ट्रैफिक जाम पर सुरेंद्र शर्मा ने लिखा है, "पूरा नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाम से परेशान है, लेकिन सरकार मेट्रो की डीपीआर को पिछले कई सालों से लेकर बैठी है।ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा साउथ और यमुना सिटी की आबादी तेजी से बढ़ रही है। जिसकी वजह से नोएडा एक्सप्रेसवे पर हर दिन जाम लगा रहता है। मेट्रो विस्तार पर जल्द विचार करें।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.