अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में सफाईकर्मी महिलाओं को ब्यूटी टिप्स दिए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में सफाईकर्मी महिलाओं को ब्यूटी टिप्स दिए

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में सफाईकर्मी महिलाओं को ब्यूटी टिप्स दिए

Tricity Today | अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में सफाईकर्मी महिलाओं को ब्यूटी टिप्स दिए

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फीडबैक फाउंडेशन द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित अरिहंत आर्डेन हाउसिंग सोसाइटी में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सफाई करने वाली महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन और डायपर के निस्तारण के बारें में जागरूक किया गया। 
 
इस दौरान बायोमेडिकल कचरे, इलेक्ट्रॉनिक, ठोस और जैविक कचरा प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई। सोसाइटी के क्लब में मेक-मी-अप यूनिसेक्स सैलून का उद्घाटन भी किया गया। सोसाइटी की महिला क्लब एएएलसी द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम और उपस्थित महिलाओं द्वारा कैंसर अवेयरनेस, अपने यात्रा संस्मरण, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी टिप्स इत्यादि अनुभवों को आपस साझा किया गया। 

सोसाइटी की निवासी भारती जायसवाल ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को जागरूक किया गया है। महिलाओं को उनके शरीर की देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर रितु, दीप्ति पांडे, अंजली, प्रिया, अनुराधा, रूचि, रिनू, प्राची, दीप्ति अग्रवाल और निशि आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.