ग्रेटर नोएडा वेस्ट के डॉक्टरों की बड़ी पहल, कोरोना से बचाव के लिए शुरू की टेली मेडिसिन सेवा

अच्छी खबर : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के डॉक्टरों की बड़ी पहल, कोरोना से बचाव के लिए शुरू की टेली मेडिसिन सेवा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के डॉक्टरों की बड़ी पहल, कोरोना से बचाव के लिए शुरू की टेली मेडिसिन सेवा

Tricity Today | Greater Noida Authority

-ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी के डॉक्टरों ने शुरू की है पहल
-टेली मेडिसिन का समय तय किया, निशुल्क सेवाएं देंगे डॉक्टर

कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के डॉक्टर आगे आए हैं। यहां रहने वाले फोर्टिस के डॉक्टर और एक योग गुरु ग्रेनो वेस्ट के लोगों को टेली मेडिसिन सेवा दे रहे हैं। डॉक्टरों ने समय और तिथि तय कर दी है। लोगों फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। डॉक्टरों का सहयोग एक संस्था भी कर रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की संस्था साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पहल कर रहा है। इस काम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के डॉक्टरों को भी जोड़ा है। संस्था की संस्थापक सदस्य अनीता प्रजापति ने बताया कि आए दिन हम सभी को डॉक्टर की सलाह की जरूरत पड़ती है। इसलिए सोसाइटी के डॉक्टरों ने नई पहल शुरू की है। 6 एवेन्यू में रहने वाले डॉ.राजेश गुप्ता (एमडी) फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा में कार्यरत हैं। कोरोना महामारी में सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक लोगों को टेली मेडिसिन की सेवा दे रहे हैं। 

मोबाइल नंबर 9711550114 नम्बर पर कोई भी व्यक्ति सलाह ले सकता है। इस नंबर पर पहले अपना नंबर बुक कराना होगा। इसी तरह सोसाइटी के निवासी योग गुरु मोहन कार्की ने लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए योग के जरिये कैसे तैयार रहेंगे, इसकी जानकारी देंगे। वह हफ्ते में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार, दोपहर 12 से 1 बजे तक ऑनलाइन सलाह और योग आसन सिखा रहे हैं। उनसे 9911316600 नम्बर पर  संपर्क कर सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.