दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से गूंजा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, पुलिस ने 2 बदमाशों को मारी गोली

BIG BREAKING : दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से गूंजा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, पुलिस ने 2 बदमाशों को मारी गोली

दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से गूंजा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, पुलिस ने 2 बदमाशों को मारी गोली

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिनदहाड़े ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अलग-अलग लोगों से लूटी हुई 7 सोने की चेन बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक स्पोर्ट्स केटीएम बाइक भी बरामद की है। 

बिसरख थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़
पुलिस को पता चला है कि यह लोग स्पोर्ट्स बाइक के जरिए सुनसान इलाकों में लोगों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनों बदमाश काफी समय से शहर में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पता चला है कि दोनों बदमाश बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लूट की फिराक में घूम रहे थे। उसी दौरान पुलिस से इनकी मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। यह मुठभेड़ बिसरख थाना क्षेत्र में हुई। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बिसरख थाना पुलिस बदमाशों की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.