बिसरख मंडल ने मनाया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : बिसरख मंडल ने मनाया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस

बिसरख मंडल ने मनाया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस

Tricity Today | बिसरख मंडल ने मनाया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस

मंगलवार 6 अप्रैल 2021 को भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख मंडल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी सतपाल सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, विजय भाटी जिलाध्यक्ष भाजपा गौतमबुद्ध नगर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने की और कार्यक्रम के संयोजक जिला सह मीडिया प्रभारी पवन त्यागी रहे। इस अवसर पर सतपाल सैनी जी ने पार्टी कार्यालय कुलेसरा पर ध्वजारोहण किया और जिला अध्यक्ष विजय भाटी, रवि भदौरिया की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को उपस्थित सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लाइव सुना।

इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथि ने पार्टी की स्थापना से लेकर अभी तक इसमें योगदान करने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं को नमन करते हुए पार्टी की रीति नीति पर चलते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इसे मजबूत करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेंद्र सैन जीतू ने किया है।

सहमीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष मुकेश चैहान, दिनेश बेनीवाल, केशवराज, मिथिलेश पटेल, कपिल भाटी, मनीष वर्मा, सुमेश त्यागी, कुणाल शर्मा, एकराम तोमर, बेबी सिंह, आशुतोष भटनागर, प्रीतम सिंह और गणेश चैहान सहित बिसरख मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.