ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होगा भाजपा का पिछड़ा समाज वर्ग सम्मेलन, जुटेंगे दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होगा भाजपा का पिछड़ा समाज वर्ग सम्मेलन, जुटेंगे दिग्गज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होगा भाजपा का पिछड़ा समाज वर्ग सम्मेलन, जुटेंगे दिग्गज

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन कर रही है। यह सम्मेलन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सरोवर पोर्टिको होटल में होगा। यह जानकारी गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राज नागर ने दी है।

राज नागर ने बताया कि 'पिछड़ा वर्ग समाज सम्मेलन' का आयोजन केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर किया जा रहा है। इस सम्मेलन में दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। सम्मेलन 25 मार्च को सुबह 11:00 बजे शुरू होगा और दोपहर बाद 2:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह शामिल होंगे। बृजेश सिंह गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागर करेंगे। हरिओम बैंसला सम्मेलन के संयोजक और राज नागर सह संयोजक हैं।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में देशभर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 'पिछड़ा वर्ग समाज सम्मेलन' आयोजित किए जा रहे हैं। इसकी गौतमबुद्ध नगर से शुरुआत हो रही है। खुद ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष सम्मेलनों में भाग ले रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.