नवनियुक्त बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान को बधाई देने पहुंचे भाजपाई, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा

Greater Noida West : नवनियुक्त बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान को बधाई देने पहुंचे भाजपाई, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा

नवनियुक्त बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान को बधाई देने पहुंचे भाजपाई, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा

Tricity Today | नवनियुक्त बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान को बधाई देने पहुंचे भाजपाई

Greater Noida West : भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर के 19 मंडल पर अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी है। जिसमें बिसरख मंडल अध्यक्ष पद पर मुकेश चौहान को चुना गया है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने मुकेश चौहान को बिसरख मंडल के नए अध्यक्ष बनने के लिए बधाई दी। 

"बिसरख मंडल पर भाजपा मजबूत"
इस दौरान मुकेश चौहान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो गई है। बिसरख मंडल के हर एक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत है। शुभकामनाएं मिलने के बाद मुकेश चौहान ने जितेंद्र सेन, कमल जैन, विवेक सिंह, रमन कुमार, डीके जयसवाल, संगीता तिवारी, रूपचंद नागर, राज चौधरी, निशांत, अर्निमेष, ज्योत्सना और मिथलेश पटेल आदि के साथ बैठक की।

भाजपा ने झोंकी ताकत
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर काफी दिग्गज नेता अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की लाइन में पूर्व डीएम बीएन सिंह (आईएएस) के अलावा काफी भाजपा नेता भी शामिल है। बताया जा रहा है कि जिले के एक भाजपा अध्यक्ष लोकसभा लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव काफी टक्कर का होने जा रहा है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कौन सी पार्टी किसको चुनावी मैदान में उतरेगी। लिहाजा, राजनीतिक माहौल काफी गर्मी का बन गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.